9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सबरीमला: सर्वदलीय बैठक रही बेनतीजा, राज परिवार बोला- माहवारी के दौरान महिलाएं को रोकना होगा

सबरीमला मंदिर में शुक्रवार से दो महीने तक चलने वाला महोत्सव शुरु हो जाएगा। इससे पहले पंडालम राज परिवार की ओर से कहा गया है कि पीरियड के दौरान महिलाएं को रोकना होगा।

2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Nov 15, 2018

Sabarimala Temple

सबरीमला: सर्वदलीय बैठक रही बेनतीजा, राज परिवार बोला- माहवारी के दौरान महिलाएं को रोकना होगा

नई दिल्ली। सबरीमला मंदिर में महिलाओं को प्रवेश की इजाजत के बाद शुरु हुआ विवाद अबतक नहीं थमा है। वहीं शुक्रवार से सबरीमाला में दो महीने चलने वाला महामहोत्सव शुरु होने जा रहा है, जिसे लेकर सरकार और प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। इसी मुद्दे पर विचार-विमर्श करने के लिए गुरुवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन द्वारा बुलाई सर्वदलीय बैठक बेनतीजा रही। क्योंकि बैठक से कांग्रेस की अगुवाई में यूडीएफ और बीजेपी ने वॉक-आउट कर दिया।

पीरियड के दौरान महिलाएं को रोकना होगा: पंडालम राज परिवार

वहीं दूसरी ओर पंडालम राज परिवार के सदस्य शशि कुमार वर्मा ने भी गुरुवार को ही पिनराई से मुलाकात की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार प्रत्यक्ष रूप से कानूनन कुछ नहीं कर सकती। इसी आधार पर मुख्यमंत्री ने मुझसे कहा है कि आप महिलाओं को रोकने संबंधी कार्रवाई कर सकते हैं और उन्हें सलाह दे सकते हैं कि वह यहां न आएं। वर्मा ने कहा कि अब हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि पीरियड (माहवारी) के दौरान महिलाएं पवित्र सबरीमला मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाएं।

रफाल विवाद: कांग्रेस ने फिर लगाया आरोप- पीएम मोदी ने सौदे के लिए जमकर की मनमानी

विपक्ष बोला- अपनी बात पर कायम विजयन

यूडीएफ और बीजेपी नेताओं ने कहा कि उनके पास बैठक से वॉक आउट करने के सिवा कोई विकल्प नहीं है क्योंकि विजयन इस बात पर कायम हैं कि सरकार शीर्ष अदालत के आदेश का अनुपालन करेगी। विजयन ने बैठक के आरंभ में जो बात कही उसी पर वह अंत तक कायम रहे। उन्होंने कहा कि देश का कानून आस्था से ऊपर है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अपने 28 सितंबर के उस आदेश पर रोक लगाने से मना कर दिया जिसमें अदालत ने कहा था कि अब तक प्रतिबंधित 10-50 साल की उम्र की महिला समेत सभी महिलाओं को मंदिर में दर्शन की अनुमति दी जाती है।

शुक्रवार से सबरीमला में दो महीने का महामहोत्सव

बता दें कि सबरीमला में दो महीने चलने वाला महा महोत्सव सीजन शुक्रवार को शाम पांच बजे शुरू होने जा रहा है। यह महोत्सव 20 जनवरी तक चलेगा। केरल पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा गुरुवार की सुबह सबरीमाला पहुंचे और वहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शहर के भीतर और बाहर 5,000 पुलिस बल को तैनात किया गया है।