22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉडी बनाने के ऐसे दीवाने हैं सलमान, जेल में बिना कुछ खाए भी किया वर्कआउट

जेल अधिकारी का कहना है कि सलमान बार-बार अपने बैरक में परेशान मुद्रा में टहलते नजर आते हैं।

2 min read
Google source verification
Salman khan workout

नई दिल्ली। काला हिरण मामले में दोषी करार होने के बाद से सलमान खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। शनिवार को भी उनकी जमानत की सुनवाई से पहले कई तरह की अटकलें लगाई जा रहीं है। लेकिन उससे पहले जानते हैं कैसी सलमान ने कैसे बिताई जेल में दो रातें। जेल प्रशासन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सलमान जेल में कई बार बेचैन होते दिखाई देते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि सलमान ने बेशक खाना-पीना छोड़ रखा हो लेकिन उन्होंने जेल में भी अपने वर्कआउट का रूटीन को जारी रखा है।

बार-बार बेचैन हो जाते हैं सलमान खान
जोधपुर सेंट्रल जेल के एक अधिकारी ने बताया कि सलमान ने गुरुवार रात को जेल में उपलब्ध कराया गया खाना खाने से इंकार कर दिया। उसके साथ ही सुबह भी उन्होंने नाश्ता नहीं किया। लेकिन उसके बाद जेल प्रशासन से इजाजत लेकर जेल कैंटीन से दूध और ब्रेड खाया। जेल अधिकारी का कहना है कि सलमान बार-बार अपने बैरक में परेशान मुद्रा में टहलते नजर आते हैं।

लगातार तीन घंटे तक करते रहे एक्सरसाइज
पुलिस वालों ने उनसे जब उनका हाल-चाल जानकर डॉक्टर से मिलने के लिए पूछा तो सलमान ने इसके लिए भी मना कर दिया। सूत्रों ने ये भी बताया कि शुक्रवार को जब सलमान को ये पता चला कि उनकी जमानत पर अगली सुनवाई शनिवार को होगी तो, इस दुखी होकर उन्होंने दोपहर का भी खाना खाने से मना कर दिया। हालांकि जेल अधिकारी के मुताबिक शाम को जब उनकी सह-कलाकर रह चुकी प्रिटी जिंटा और दोनों बहनें अलवीरा-अर्पिता सलामन से मिलने पहुंची उसके बाद उनमें थोड़ा बदलाव देखा गया। सलमान ने उनके जाने के बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वर्कआउट करना शुरू किया और उसे लगातार जारी रखते हुए 6:30 बजे तक पुश-अप्स, क्रंचेस जैसी कई एक्सरसाइज की।

नहीं हुई थी आसाराम और सलमान खान के बीच गुफ्तगू
जेल प्रशासन का कहना है कि क्योंकि सलमान खान के लिए जेल में सुरक्षा बाकी कैदियों से अधिक है, इसलिए उनके खाने और नहाने जैसे सारे इंतजाम उनके वार्ड में ही किया जाता है। प्रशासन ने उन खबरों को भी झूठा बताया, जिनमें कहा गया था कि सलमान और आसाराम ने गुरुवार को बातचीत की थी।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग