गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में भाजपा और पीडीपी गठबंधन टूटने के बाद राज्यपाल शासन लागू किया गया है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन टूटा है तब से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। एक दूसरे पर लगातार हमले बोले जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के साथ सरकार बनाना उसके लिए जहर पीने जैसा था। उन्होंने कहा कि, "मुफ्ती साहब ( महबूबा के पिता) भाजपा के साथ सरकार बनाने के लिए दोबारा इसलिए तैयार हुए थे क्योंकि हमारा वाजपेयी जी की सरकार के वक्त अच्छा गठबंधन चला था। लेकिन इस वक्त यह काफी कठिन फैसला रहा। बीजेपी के साथ गठबंधन करना जैसे जहर पीना था। मैने 2 साल 2 महीने गठबंधन का खामियाजा भुगता है।"