कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने स्कूली छात्रों के लिए खास दिशानिर्देश जारी किए हैं। यह दिशानिर्देश इंटरनेट के अभाव में भी छात्रों की लर्निग बेहतर करने का काम करेंगे। दरअसल, शिक्षा मंत्रालय की ओर से ये दिशानिर्देश तीन प्रकार की स्थितियों के लिए सुझाए गए हैं। पहला, जिस स्थिति में छात्रों के पास कोई डिजिटल संसाधन न हों। दूसरा, छात्रों के पास लिमिटेड डिजिटल संसाधन उपलब्ध हैं। तीसरा छात्रों के पास ऑनलाइन शिक्षा के लिए डिजिटल संसाधन उपलब्ध हैं।