1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिनेता हरिकृष्णा के शव के साथ ली सेल्फी, अस्पताल ने 4 डॉक्टरों को किया सस्पेंड

शव के साथ सेल्फी लेने वाले डॉक्टरों को अस्पताल ने सस्पेंड कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 1 Sep 2018, 4:22 PM IST

nandamuri harikrishna

अभिनेता हरिकृष्णा के शव के साथ ली सेल्फी, अस्पताल ने 4 डॉक्टरों को किया सस्पेंड

नई दिल्ली। तमिल फिल्म अभिनेता एन हरिकृष्णा के पार्थिव शरीर के साथ सेल्फी लेने वाले डॉक्टरों पर गाज गिरी है। नारकेटपल्ली के कामिनेनी अस्पताल ने चार कर्मचरियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर यह मामला काफी वायरल हुआ था और इसके बाद प्रबंधन ने इन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया।

सड़क हादसे में हुई थी मौत

बता दें कि आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के संस्थापक एन टी रामाराव के बेटे और अभिनेता एन हरिकृष्णा की बुधवार को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नार्केटपल्ली के पास कामिनेनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। शव को अस्पताल के कैजुअल्टी कक्ष से बाहर आने के बाद अस्पताल के चार कर्मचारियों ने शव के साथ सेल्फी खींचकर इसे अपने समूह में वितरित कर दिया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई सेल्फी

सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर जबरस्त आलोचना हुई की गयी थी और इसके लिए अस्पताल प्रशासन तथा स्टाफ ने जनता से माफी भी मांगी थी। अस्पताल स्टाफ के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

बचपन से सिनेमा के दीवाने थे हरिकृष्णा

हरिकृष्णा तेदेपा पोलित ब्यूरो के सदस्य और तेदेपा अध्यक्ष व आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू के रिश्तेदार थे। हरिकृष्ण की दो पत्नियां लक्ष्मी और शालिनी हैं। उनके दो बेटे जूनियर एनटीआर और कल्याण राम और एक बेटी सुहासिनी है। उनके सबसे बड़े बेटे जानकी राम की भी 2014 में इसी जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इससे पहले, 2009 में नालगोंडा जिले में हुई एक सड़क दुर्घटना में हरिकृष्ण के दूसरे बेटे जूनियर एनटीआर बच गए थे। उन्हें चोटें आई थीं। आंध्र प्रदेश के कृष्ण जिले के निम्माकुर में दो सितम्बर, 1956 को जन्मे हरिकृष्णा तेदेपा के संस्थापक एनटीआर के चौथे बेटे हैं। उन्होंने 1960 के दशक में बाल कलाकार के रूप में सिनेमा जगत में कदम रखा था। साल 1967 में आई फिल्म 'श्री कृष्णावतारम' में उन्होंने पदार्पण किया था। इसमें उनके पिता एनटीआर भी मुख्य भूमिका में थे। वह अपने समय के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में से एक थे।