नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता श्यामल चक्रवर्ती की भी कोरोना से मौत हो गई। श्यामल चक्रवर्ती कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके चलते उनको 29 जुलाई को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनको सांस लेने में तकलीफ की वजह से उनको जीवन रक्षण प्रणाली पर रखा गया था। रविवार की रात को चक्रवर्ती की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनको उलटाडांगा के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां भी कोई आराम न मिलने पर उनको ईएम बाइपास के पास दूसरे हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।