26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में नौका विहार के लिए निकली नाव पलटी, सात लापता

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में नाव पटलने से सात लोग गायब।
2 min read
Google source verification

•

image

Shiwani Singh

•

Sep 07, 2018

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में नौका पलटने से सात लोग गायब हो गए। हादसा गुरुवार शाम जिले के भैरव नदी का है। यहां 40 लोगों से भरी दो नाव नौका विहार करने निकली थी। लेकिन उनमें से एक नाव पलट गई, उसमें सवार कुछ लोग बच गए। लेकिन सात लोग गायब बताए जा रहे हैं। मुर्शिदाबाद पुलिस लापता लोगों की लताशी में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें-एमसीडी ने लॉन्च किया नया ऐप, गंदगी फैलाई तो मोबाइल पर आएगा चालान

दो नाव में सवार थे 40 लोग

मुर्शिदाबाद के जिला मजिस्ट्रेट पी उलगनाथन ने बताया कि गुरुवार शाम लगभग छाढ़े छह बजे दो नावे नौका विकार के लिए हरिहरपाड़ा से वृंदावनपुर के लिए चली थी। बता दें कि दोनों नावों में 40 लोग सवार थे। इनमें एक नाव गरीबपुर में पलट गई। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि नाव पलटने के बाद कुछ लोगों को बचा लिया गया। वहीं, कुछ लोग तैर कर किनारे पर आ गए, लेकिन उनमें से लगभग पांच से सात लोग का कुछ पता नहीं चला। उनके लापता होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें-जानिए समलैंगिकता पर पहले कितने सालों की सजा का था प्रावधान

तलाशी अभियान जारी

अधिकारी ने बताया, 'पुलिस ने लापता लोगों की खोजबीन के लिए तलाशी अभियान उसी समय शुरू कर दिया गया था। लेकिन रात होन की वजह से अभियान में कठीनाई आ रही थी, जिसके बाद रौशनी की समुचित व्यवस्था की गई और तलाशी अभियान शुरू कर दी गई थी। वहीं, लापता लोगों के डूबने की आशंका के जताते हुए उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वे नदी में डूब गए हों या धारा के साथ बह गए हों। पुलिस उनका पता लगाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

गौरतलब है कि पिछले महीने दक्षिण चौबीस परगना जिले में भी ऐसा ही एक बड़ा हादसा हुआ था। इस हादसे में 14 मछुआरों को अपनी जान गवांनी पड़ी थी। बता दें कि सभी मछुआरे दक्षिण चौबीस परगना जिले से नामखाना होते हुए बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने के लिए निकले थे। लेकिन ट्रेलर के डूबने की वजह से कई छुआरे लापता हो गए थे, जिनमें से 14 की जान चली गई थी। इससे पहले भी कई ऐसे हादसे सामने आए हैं जिसमे नाव पलटने की वजह से कई लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ी है।