29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / महाराष्ट्र सरकार की बढ़ेगी मुसीबत: मराठा आंदोलन के लिए शिवाजी के वंशज आज से शुरू करेंगे आंदोलन

महाराष्ट्र सरकार की बढ़ेगी मुसीबत: मराठा आंदोलन के लिए शिवाजी के वंशज आज से शुरू करेंगे आंदोलन

मराठा नेता तथा भाजपा सांसद संभाजीराजे छत्रपति शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मराठा आरक्षण के लिए आज से राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर रहे हैं।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 6 Jun 2021, 2:13 PM IST

maratha.jpg

नई दिल्ली।

महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और मराठा नेता तथा भाजपा सांसद संभाजीराजे छत्रपति शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मराठा आरक्षण के लिए आज से राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर रहे हैं। संभाजीराजे छत्रपति रविवार को रायगढ़ किले में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक होने की वर्षगांठ पर आयोजित हो रहा है।

गत मई में संभाजीराजे छत्रपति ने महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार को चेतावनी देते हुई मराठा आरक्षण लागू करने की मांग की थी। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट में भी मराठा आरक्षण को लेकर पुनर्विचार याचिका भी उन्होंने लगाई थी।

यह भी पढ़ें:- अच्छी खबर: भारत को स्पूतनिक-वी की तकनीक देने और वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने को तैयार हो गया रूस

संभाजीराजे की मांगों में समुदाय के छात्रों को हास्टल सुविधा और छात्रवृत्ति जैसे लाभ दिया जाना भी शामिल है। वह चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट में पुणे आधारित सारथी को भी फिर से शुरू किया जाए, जिससे मराठों की शिक्षा और उनका कल्याण सुनिश्चित हो जाए।

इससे पहले, गत मई में सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र की शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश और सरकारी नौकरियों में मराठा समुदाय को आरक्षण देने संबंधी राज्य के कानून को असंवैधानिक करार देते हुए इसे खारिज कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि 1992 में मंडल फैसले के तहत निर्धारित 50 प्रतिशत आरक्षण सीमा के उल्लंघन के लिए कोई असाधारण परिस्थिति नहीं है।