नई दिल्ली। भारतीय वैज्ञानिकों के ताजा अध्ययन में ओडिशा के पुरी में पानी के लिए पुराने स्रोत को खोज निकाला है। उन्हें पानी के एक पुराने प्रवाह मार्ग के निशान को ढूंढ़ लिया है। शोधकर्ताओं का मानना है कि ये निशान लुप्त हो चुकी शारदा नदी के हो सकते हैं। इसका जिक्र ऐतिहासिक ग्रंथों में मिलता है। उपग्रह चित्रों,भूगर्भशास्त्र,जीपीआर के उपयोग से किए गए अध्ययन में वैज्ञानिकों को पानी के घटकों का अस्तित्व होने के संकेत मिलते हैं। इन संकेतों में वनस्पति पट्टी, लहरों से जुड़े चिन्ह शामिल हैं।