मुश्किल घड़ी में पिता ने पेश की मिसाल
रिव्यानी के पिता राधेश्याम राहंगडाले महाराष्ट्र गोंदिया जिला स्थित देवरी में पुलिस ड्राइवर हैं। उन्होंने कहा, 'जब डॉक्टर ने मुझे बताया कि मेरी बेटी ब्रेन डैड है। यह सुनने के बाद सबसे पहले मेरे मन में आया कि उसके बाकी अंगों में जान है, तो क्यों ना उन्हें जिंदा रखा जाए? मेरा दिल तेजी से धड़क रहा था लेकिन 12 मिनट में मैंने उसके अंगों को दान करने का फैसला कर लिया था।' इससे पहले उन्होंने अपनी पत्नी आरती से फोन पर बात भी की। उन्होंने भी तुरंत इस पर सहमति जताई। राधेश्याम बताते हैं कि जब आप कोई अच्छी पहल करते हैं तो लोग उसका अनुसरण करते हैं।