3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Smriti Irani की चप्पल पर यूजर ने कर दी ऐसी बात, केंद्रीय मंत्री ने दिया दिलचस्प जवाब

बीजेपी नेता Smriti Irani की तस्वीर पर यूजर ने किया कमेंट केंद्रीय मंत्री ने यूजर को दिया दिलचस्प जवाब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 10 Dec 2020, 2:32 PM IST

smriti Irani

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

नई दिल्ली। सोशल मीडिया ( Social Media )के चलते राजनीतेओं को भी बड़ा फायदा हुआ है। जनता और अपने समर्थकों से संवाद कायम करने में सोशल मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हालांकि कई बार सोशल मीडिया के चलते ही राजनेताओं के लिए मुश्किल भी खड़ी हो जाती है। कुछ ऐसा ही हुई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ( Smriti Irani )के साथ। दरअसल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली बीजेपी ( BJP ) नेता और केंद्रीय मंत्र स्मृति ईरानी इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की।

तस्वीर तो स्मृति ईरानी ने अपने घर पर ही काम करते हुए साझा की थी। लेकिन यूजर को उनकी तस्वीर में दिख गई चप्पल। फिर क्या था इस यूजर ने केंद्रयी मंत्री पर कमेंट कर डाला। यूजर के कमेंट पर स्मृति ईरानी ने भी दिलचस्प जवाब दिया है। आईए जानते हैं पूरा मामला।

बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला, महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की कार पर भी फेंके गए पत्थर

सोशल मीडिया पर अपने ह्यूमर के चलते सुर्खियों में रहने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक बार फिर अपनी हाजिर जवाबी से अपने एक यूजर के कमेंट पर प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल फॉलोवर्स द्वारा पूछे जाने वाले बेतुके सवालों को लेकर स्मृति ईरानी हमेशा अलर्ट रहती है और अपने हिसाब से बखूबी जवाब भी देती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

केंद्रीय मंत्री की एक तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट किया, जिस पर उन्होंने मजेदार जवाब दिया। अब यह तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में स्मृति ईरानी अपने घर के गार्डन में लैपटॉप पर काम कर रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'पैनडेमिक मॉर्निंग्स'। तस्वीर में केंद्रीय मंत्री को नीले सूट और शॉल के साथ पैरों में हवाई चप्पल पहने हुए देखा जा सकता है।

लोगों की मदद कर सोनू सूद ने हासिल किया ये मुकाम, एशिया की 50 जानी-मानी हस्तियों में टॉप पर बनाई जगह

स्मृति की इस तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कि 'हवाई चप्पल'। यूजर के इस कमेंट पर भला ईरानी कहां चुप रहने वालीं थीं। उन्होंने जवाब दिया- 'अरे भाई हवाई चप्पल है, 200 रुपये वाली, अब ब्रैंड मत पूछो...लोकल है।'

स्मृति ईरानी की इस हाजिर जवाबी के बीद कुछ यूजर्स ने उन्हें 'वोकल फॉर लोकल' का समर्थन करने वाला बताया।