28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका फैक्ट चेक: क्या सच में दूरसंचार विभाग 17 मई तक मोबाइल यूजर्स को फ्री इन्टरनेट देने का किया है ऐलान, जानिए हकीकत

मैसेज में दावा किया जा रहा है कि लॉकडाउन की वजह से मोबाइल कंपनियों ने सभी मोबाइल यूजर्स को फ्री इंटरनेट देने का ऐलान किया है। लेकिन यह दावा गलत है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 6 May 2020, 8:09 PM IST

patrika fact check

पत्रिका फैक्ट चेक: क्या सच में दूरसंचार विभाग 17 मई तक मोबाइल यूजर्स को फ्री इन्टरनेट देने का किया है ऐलान, जानिए हकीकत

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए लॉकडाउन-3 को तीन मई तक लागू किया गया है। हालांकि इस दौरान सरकार ने देश को कोरोना को लेकर तीन जोन में बांट दिया है। इसमें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन शामिल हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी कई भ्रामक और फेक न्यूज भी वायरल हो रही है। इसी कड़ी में एक व्हाट्सएप मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। मैसेज में दावा किया जा रहा है कि लॉकडाउन की वजह से मोबाइल कंपनियों ने सभी मोबाइल यूजर्स को फ्री इंटरनेट देने का ऐलान किया है।

दावा- 17 मई 2020 तक फ्री इन्टरनेट देने का ऐलान

तथ्य-दूरसंचार विभाग ने नहीं जारी किया आदेश

क्या है वायरल मैसेज ?

दरअसल सोशल मीडिया पर यह मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है ।एक व्हाट्सएप मैसेज का दावा है कि कोरोना महामारी के कारण 17 मई 2020 तक लॉकडाउन की वजह से मोबाइल कंपनियों नें सभी मोबाइल यूजर्स को फ्री इन्टरनेट देने का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें: पत्रिका फैक्ट चेक: कोरोना ड्यूटी पर तैनात दिल्ली के डॉक्टरों को होटल का बिल खुद भरना पड़ेगा ?, जानें सच्चाई

क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई?

पत्रिका फैक्ट चेक की टीम ने जब इसकी पड़ताल की तो खुलासा हुआ कि यह मैसेज पूरी तरह से गलत है। पत्रिका ने इससे संबंधित गूगल पर इसको लेकर सर्च किए जिसमें कहीं पर ऐसी खबर की पुष्टि नहीं हुई। पत्रिका ने दूरसंचार विभाग की वेबसाइट, ट्विटर हैंडल पर भी सर्च किया । इसके अलावा दूरसंचार मंत्री के ट्विटर हैंडल और फेसबुक को भी खंगाल डाला जिसमें कही पर भी इस तरह के मैसेज नहीं मिले।

PIB टीम ने दावे को गलत बताया

प्रेस इन्फॉरमेशन ब्यूरो ने भी मैसेज में किए जा रहे दावे को सिरे से खारिज कर दिया। PIB फैक्ट चेक टीम ने बताया कि यह दावा पूरी तरह से गलत है। दूरसंचार विभाग ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है। पीआईबी ने लोगों से इस तरह के मैसेज से दूर रहने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें: भारत को मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट हब बनाने की तैयारी जोरों पर- नीति आयोग

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग