31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2024 तक कांग्रेस अध्यक्ष बनी रहेंगी सोनिया गांधी, पार्टी में बड़े फेरबदल की संभावना

वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस हाईकमान जल्दी ही पार्टी में एक बड़े फेरबदल की योजना पर काम कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 21 Jul 2021, 2:37 PM IST

sonia gandhi

sonia gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस के अंदरुनी सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी वर्ष 2024 में होने वाले आम लोकसभा चुनावों तक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी हालांकि राहुल गांधी भी महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लेते रहेंगे। तीन वर्ष बाद होने वाले लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस हाईकमान जल्दी ही पार्टी में एक बड़े फेरबदल की योजना पर काम कर रहा है। माना जा रहा है कि युवा कांग्रेस नेताओं तथा गांधी परिवार के वफादार नेताओं को पार्टी में महत्वपूर्ण पद दिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : अमृतसर में नवजोत सिंह सिद्धू का 'शक्ति प्रदर्शन', 62 विधायक जुटाने का दावा

उल्लेखनीय है कि काफी समय से कांग्रेस में विद्रोह के स्वर उठ रहे हैं और विभिन्न नेता पार्टी में आमूलचूल परिवर्तन की मांग कर रहे हैं। इन नेताओं को G-23 समूह के नाम से भी जाना जाता है। अब इस ग्रुप के कुछ बड़े नेताओं को भी पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पार्टी में चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जा सकते हैं जो महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लेने में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मदद करेंगे। इन पदों के लिए गुलाम नबी आजाद, सचिन पायलट, रमेश चेन्नीथला, कुमारी शैलजा जैसे नेताओं के नामों पर विचार किया जा रहा है। इनमें भी गुलाम नबी आजाद को जी-23 समूह का नेता माना जाता है जबकि सचिन पायलट ने कुछ समय पूर्व ही राजस्थान में विद्रोह किया था।

यह भी पढ़ें : अमरीकी रिपोर्ट का दावा, भारत में 34 लाख से अधिक लोगों की मृत्यु कोरोना से हुई

फिलहाल प्रियंका गांधी की भूमिका के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है परन्तु माना जा रहा है कि वे पर्दे के पीछे रहकर पार्टी में अपना प्रभाव बनाए रखेंगी। इस संबंध में यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि पिछले कुछ समय से विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के लिए चुनाव प्रचार की कमान संभालने वाले प्रशांत किशोर भी गांधी परिवार के सदस्यों के साथ लगातार कई मीटिंग्स कर चुके हैं। हालांकि इन मीटिंग्स का विवरण सामने नहीं आया है परन्तु बहुत संभव है कि पार्टी की रूपरेखा और चेहरा बदलने के लिए ही हाईकमान इन प्रयासों में जुटा हुआ हो।