26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / Corona के बढ़ते खतरे के बीच Lockdown और Unlock-2 को लेकर राज्य सरकारों ने उठाया बड़ा कदम

Corona के बढ़ते खतरे के बीच Lockdown और Unlock-2 को लेकर राज्य सरकारों ने उठाया बड़ा कदम

Coronavirus के बढ़ते खतरे के बीच जुलाई से कहीं लगेगा Lockdown तो कहीं लागू होगा Unlock 2 राज्य सरकारों ने अपने स्तर पर लिया बड़ा फैसला देशभर में Covid-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 5 लाख के पार
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 27 Jun 2020, 3:31 PM IST

Lockdown or Unlock 2 state are taking decision

जुलाई से पहले राज्य ले रहे फैसला कहीं दोबारा लॉकडाउन तो कही अनलॉक-2 की तैयारी

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( coronavirus ) लगातार अपने पैर पसार रहा है। राजधानी दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र, मुंबई तक हर जगह कोरोना के संक्रमित केसों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। देशभर में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 5 लाख को पार कर चुकी है। ऐसे में केंद्र सरकार ( Central Govt ) से लेकर राज्य सरकार तक हर कोई इस पशोपेश में है कि 1 जुलाई से लॉकडाउन ( Lockdown ) दोबार लगाया जाए या फिर अनलॉक-2 ( Unlock 2 ) लागू कर दिया जाए।

हालांकि इन सबके बीच राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कुछ फैसले ले रही हैं। कहीं लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है तो कहीं अनलॉक-2 की तैयारी शुरू हो गई है। आईए जानते हैं किस राज्य ने क्या फैसला लिया।

कांग्रेस के लिए आई बुरी खबर, संदेसरा घोटाले मामले में ईडी के घेरे में दिग्गज नेता अहमद पटेल

झारखंड में 31 जुलाई तक लॉकडाउन
कोरोना संकट के बीच झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने प्रदेश में 31 जुलाई तक लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। इस दौरान लॉकडाउन के नियमों का अनुपालन पहले की तरह ही सख्ती से जारी रहेगा। इससे पहले प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि 30 जून के लिए ही थी। उच्चस्तरीय बैठक के बाद कोविड-19 मामलों की राज्यस्तरीय कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष एवं झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने निर्देश जारी किया।

पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन के बीच चलेगी मेट्रो
पश्चिम बंगाल में भी कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। हालांकि यहां पर कुछ क्षेत्रों में ढील दी जाएगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक जुलाई से रात्रि कर्फ्यू में भी एक घंटे की ढील देने का ऐलान किया है। नाइट कर्फ्यू रात 10 से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। एक जुलाई से मेट्रो सेवाएं शुरू की जाएंगी। सिर्फ बैठकर यात्रा कर पाएंगे यात्री।

दिल्ली में जुलाई तक स्कूल बंद
एक तरफ जहां झारखंड और पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन बढ़ाया गया है। वहीं राजधानी दिल्ली में सरकार लॉकडाउन बढ़ाने के मूड में नहीं है। हालांकि स्कूलों को 31 जुलाई तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। अब तक अनलॉक-2 को लेकर भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

कई साल बाद बदली मानसून की चाल, देश के इन राज्यों में अगले कुछ दिन बारिश करेगी बुरा हाल

असम में बढ़ी कर्फ्यू अवधि
कोरोना के बढ़े केसों के चलते बाढ़ का दंश झेल रहे असम ने प्रदेश में नाइट कर्फ्यू की अवधि बढ़ाने का फैसला लिया है। असम सरकार ने शुक्रवार से शाम सात बजे से 12 घंटे का रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा। वहीं 28 जून आधी रात से कामरूप (महानगर) जिले में 14 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

तेलंगाना का बेगम बाजार 8 दिन बंद
तेलंगाना में हैदराबाद का बेगम बाजार 28 जून से आठ दिनों के लिए लगातार बंद रहेगा। शहर के किराना कारोबारी संघ की एक आपात बैठक बृहस्पतिवार को हुई जिसमें नगर निगम के गोशामहल क्षेत्र में अब तक 400 से अधिक मामले सामने आने के मद्देनजर दुकानें आठ दिन के लिए बंद रखने का फैसला किया गया।

तमिलनाडु में जून तक लॉकडाउन
तमिलनाडु में आठ दिन पहले ही फैसला ले लिया गया था कि राजधानी चेन्नई समेत मदुरै, चेंगलपेट, कांचीपुर और तिरुवल्लुर में बढ़ते कोरोना के चलते 30 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा। सिर्फ चेन्नई में अब तक अब तक 700 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

कर्नाटक में नहीं लगेगा लॉकडाउन
कर्नाटक सरकार ने कहा कि लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। कोरोना से बचाव के हर संभव प्रयास जरूर किए जाएंगे। विकास संबंधी गतिविधियां और कोविड-19 प्रबंधन साथ में संचालित करना होगा। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने ऑल पार्टी मीटिंग में वायरस पर रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अब कोई लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा