13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीवी डिबेट में जजों पर टिप्पणी करने से सुप्रीम कोर्ट खफा, न्यायाधीश बोले- हमें दी जाती है गाली

वरिष्ठ वकीलों के टेलीविजन बहस में हिस्सा लेने पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इन बहसों में न्यायाधीशों को निशाना बनाया जाता है।
less than 1 minute read
Google source verification
Supreme Court

नई दिल्ली। टीवी चैनलों पर प्राइम टाइम पर होने वाले बहस के मुद्दे और उसमें शामिल होने वाले वकीलों को सुप्रीम कोर्ट ने आज कड़ी फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इन बहसों में बेवजह न्यायाधीशों को निशाना बनाया जाता है। खुद काला कोट पहने वाले वकील शीर्ष अदालत तक के न्यायाधीशों पर टिप्प्णी करता है।

'संस्था बर्बाद हुई तो आप भी नहीं बचेंगे'
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश अरुण मिश्रा ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि ये अधिवक्ता एक तीर से सभी को निशाना बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आप लोग इस संस्थान को बर्बाद कर रहे हैं। अगर यह संस्था बर्बाद हो जाएगी तो आप लोग भी नहीं बच पाओगे।

जज बोले- टीवी पर हमें दी जाती है गाली
न्यायमूर्ति मिश्रा ने केरल के मेडिकल कॉलेज के एक मुकदमे की सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान वरिष्ठ वकीलों के टेलीविजन बहस में हिस्सा लेने पर निशाना साधते हुए कहा कि इन बहसों में न्यायाधीशों को निशाना बनाया जाता है। शीर्ष अदालत का कोई भी न्यायाधीश बख्शा नहीं जाता है। न्यायालय में जो कुछ भी हो रहा है, उस पर टीवी बहस में चर्चा होती है। हमें गाली दी जाती है। कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष विकास सिंह की इस मुद्दे पर चुप्पी पर सवाल खड़े किए।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग