नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार गठन के बाद भी संघर्ष जारी है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने आज बड़ा फैसाल सुनाया है। सर्वोच्च न्यायालय ने फडणनवीस सरकार को कल यानी मंगलवार को फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद तुरंत फ्लोर टेस्ट होना चाहिए। लेकिन कोर्ट ने बहुमत परीक्षण को लेकर कई शर्ते रखी हैं।