25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / सेल्फी लेते रहे मां-बाप और झील में डूब गई तीन साल की मासूम, एक दिन बाद जूते से खुला राज

सेल्फी लेते रहे मां-बाप और झील में डूब गई तीन साल की मासूम, एक दिन बाद जूते से खुला राज

हैरानी की बात यह है कि उन्हें बच्ची के डूबने के बाद भी पता नहीं चला। हादसा सूरत के अल्थान गार्डन में हुआ है। पूरे मामले का खुलासा एक जूते की मदद से हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 6 Aug 2018, 4:31 PM IST

selfie

सेल्फी लेते रहे मां-बाप और झील में डूब गई तीन साल की मासूम, एक दिन बाद जूते से खुला राज

सूरत। गुजरात के सूरत में मां-बाप की लापरवाही के चलते तीन साल की एक मासूम मौत का शिकार हो गई। सेल्फी लेने के चक्कर में हुए इस हादसे की पूरी दास्तां सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल मासूम बच्ची के मां-बाप सेल्फी लेने में व्यस्त थे उसी दौरान बच्ची झील में डूब गई। हैरानी की बात यह है कि उन्हें बच्ची के डूबने के बाद भी पता नहीं चला। हादसा सूरत के अल्थान गार्डन में हुआ है। पूरे मामले का खुलासा एक जूते की मदद से हुआ।

...ऐसे मिली बच्ची

दंपती ने अपनी बच्ची के ना मिलने पर सूरत पुलिस को अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन एक दिन बाद फायर ब्रिगेड की टीम को झील के किनारे बच्ची का एक जूता मिला। जूता मिलने के बाद तहकीकात शुरू हुई। झील में सर्च ऑपरेशन किया गया। काफी देर बाद झील में बच्ची का शव मिला। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ेंः स्विट्जरलैंड में 2540 मीटर की ऊंचाई से गिरा विमान, 20 लोगों की मौत

'कब झील में गिरी पता नहीं चला'

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 'बच्ची के माता-पिता अपने दो बच्चों के साथ गार्डन में घूमने आए थे। जब बच्चे गार्डन में खेल रहे थे तब माता-पिता थोड़ा दूर चले गए। उसी वक्त बच्ची झील के पास गई और पानी में गिर गई।' इसकी जानकारी माता-पिता को नहीं थी, जब काफी देर ढूंढने के बावजूद बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। जिसमें बताया कि वे लोग सेल्फी ले रहे थे और बच्चे गार्डन में खेल रहे थे। दोनों ने बाद में पुलिस को बताया कि उन्हें पता नहीं चला कि बच्ची कब झील के पास चली गई।

यह भी पढ़ेंः इमरान खान का पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री बनना तय, पीटीआई आज करेगी औपचारिक ऐलान