10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या इराक की तरह तबाह हो जाएगा सीरिया?

सीरिया में जो मौजूदा हालात हैं, कुछ ऐसे ही हालात साल 2003 में इराक के भी थे। इस समय अमरीका ने केमिकल हथियार के आरोप में इराक पर हमला कर दिया है.
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 14 Apr 2018, 2:55 PM IST

syria

नई दिल्ली। सीरिया में मौजूदा हालात बेकाबू हो गए हैं। गृह युद्ध की आग में जल रहा सीरिया केमिकल हमले के बाद अब मिसाइलों से कांप उठा है। बता दें कि सीरिया में केमिकल हमले के जवाब में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिसाइल हमले के आदेश जारी किए थे, जिसके बाद बड़ी सैन्य कार्रवाई करते हुए अमरीका सहित ब्रिटेन और फ्रांस ने सीरिया पर मिसाइलों से साझा हमले करने शुरू कर दिए हैं। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हो रहा कि अमरीका किसी देश के खिलाफ इस तरह के हमले कर रहा हो।

15 साल पहले कुछ इस तरह के हालात इराक में भी थे। उस समय भी रासायनिक हथियार होने का आरोप लगाकर अमरीका ने इराक पर हमला किया था। तब इराक मध्य एशिया का एक धनी देश हुआ करता था, ऐसा देश जो मध्य एशिया के अन्य देशों की तरह रुढ़ियों में जकड़ा हुआ नहीं था। उस समय अमरीका की ओर से किए गए हमले में कच्चे तेल के लिए मशहूर इराक पूरी तरह से तबाह हो गया था। उसकी तबाही के निशान आज भी इराक में देखे जा सकते हैं। अमरीकी हमले ने आधुनिकता के प्रतीक इराक को मध्य युगीन पिछड़े हुए देश में बदलकर रख दिया है अब ऐसा ही कुछ सीरिया के साथ हो रहा है। ऐसे में हर किसी के जहन में यह सवाल आना लाजमी है कि क्या इराक की तरह सीरिया भी तबाह हो जाएगा?

कब हुआ था इराक पर हमला?
आज से 15 साल पहले 2003 में अमरीका ने इराक पर हमला किया था। बता दें कि अमरीका की अगुवाई वाले मित्र देशों ने इराक के पास परमाणु और जैविक हथियार होने के आरोप में 20 मार्च को हमला किया था। इस हमले के बाद से ही इराक में कभी भी शांति के हालात नहीं बन पाए। जिस समय इराक पर हमला किया गया था उस वक्त जर्ज बुश अमरीका के राष्ट्रपति थे। यही वह समय था जब अमेरिकी मिलिट्री की क्रूज मिसाइलों ने इराक की राजधानी बगदाद में कई जगहों पर हमले किए और उसे पूरी तरह तबाह कर दिया।

सद्दाम हुसैन के शासन का अंत

इराक पश्चिमी एशिया में स्थित एक जनतांत्रिक देश है। कच्चे तेल के लिए जाने जाने वाले इराक की राजधानी बगदाद साल 2003 में बम और हवाई हमलों की आवाज से गूंज रहा था। सउदी अरब और कुवैत, पश्चिम में जॉर्डन और सीरिया, उत्तर में तुर्की और पूर्व में ईरान से जुड़े इराक में इसी के साथ सद्दाम हुसैन के लंबे शासन का अंत हो गया, लेकिन सद्दाम अमरीका की पकड़ से दूर था। इसी साल 13 दिसंबर को सद्दाम को भी पकड़ने में अमरीका को कामयाबी मिल गई।

21 दिनों में अमरीका का इराक पर कब्जा

आधुनिकता के प्रतीक इराक में साल 2003 में हुए हमले ने पूरी तरह से उसे खंडहर में तब्दील कर दिया। ऐसा कहा जाता है कि अमरीका ने रासायनिक हथियार होने के आरोप में इराक पर हमला कर सिर्फ 21 दिनों में उसके बड़े-बड़े शहरों को अपने कब्जे में ले लिया था।

सीरिया के हालात
मौजूदा समय में सीरिया में जो हालात दिख रहे है वो इराक से काफी मिलते-जुलते है। सीरिया में एक हफ्ते पहले ही केमिकल हमला हुआ है। इस अटैक में सीरिया में 100 से भी ज्यादा बेगुनाह लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है तो वहीं, 500 से भी ज्यादा लोग इस हमले से प्रभावित हुए हैं। बता दें कि इस केमिकल अटैक में सबसे ज्यादा मासूम बच्चों की मौते हुई हैं। वहीं, अब अमरीका इस केमिकल हमले पर कार्रवाई करते हुए सीरिया पर अपने मित्र देश ब्रिटेन और फ्रांस के साथ मिलकर हमले कर रहा है। दूसरी ओर रूस ने इस हमले को गलत बताया है। रूस ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा था कि अगर सीरिया में हमले हुए तो अमरीका और रूस में भी युद्ध हो सकता है।