25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा मौलाना साद! 26 दिन बाद भी पकड़ से दूर

गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा Tabligi Jamat Chief Maulana Saad दिल्ली, शामली के बाद अब हरियाणा में होने की खबर 26 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 25 Apr 2020, 11:53 AM IST

Maulana Saad

तबलीगी जमात चीफ मौलाना साद

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) के खतरे के बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले तबलीगी जमात ( Tabligi Jamat ) के मुखिया मौलाना साद ( Maulana Saad ) अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा है। हाल में दिल्ली क्राइम ब्रांच ( Delhi Crime Branch ) को सूचना मिली थी कि वो यूपी ( UP ) के शामली ( Shamli ) में लगातार आ रहा है।

यही वजह रही कि क्राइम ब्रांच ने यहां अचानक दबिश भी मारी हालांकि मौलाना साद तो हाथ नहीं लगा लेकिन उससे जुड़ी अहम जानकारी टीम को जरूर मिलीं।

सरकार के आदेश के बाद नहीं खुलेंगी दुकानें, जानिए क्यों लगाई है रोक

इस बीच अटकलें तेज हो गई है कि मौलाना साद हरियाणा के मेवात में कहीं छिपा बैठा है। आपको बता दें कि पुलिस पिछले 26 दिन से लगातार जमातियों के मुखिया को पकड़ने में नाकाम साबित हुई है।

साउथ-ईस्ट दिल्ली के जाकिर नगर में उनके क्वारंटीन होने की चर्चा थी, जिसका पीरियड खत्म होने के 10 दिन बाद भी मौलाना साद तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है।

क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को शामली में छापेमारी की, लेकिन यहां मौलाना साद पुलिस के हाथ नहीं लगा। हालांकि पुलिस का दावा है कि उसे यहां से कुछ अहम सुराग मिले हैं जो जल्द मौलाना साद पकड़ने में कारगर होंगे।

इस बीच मौलाना साद के हरियाणा के मुस्लिम बहुल इलाके मेवात में होने की अटकलें तेज हो गई हैं। आपको बता दें कि सबसे पहले मौलाना के हरियाणा में होने की ही खबरें आईं थी, इसके बाद ये बताया गया कि मौलाना साद दिल्ली के साउथ इलाके में क्वारंटीन है। लेकिन यहां से वो कब रफूचक्कर हो गया ये किसी को पता नहीं चला।

2025 में दोबारा आएगा कोरोना वायरस, जानिए वैज्ञानिकों ने क्यों दी चेतावनी

ये है मामला
मार्च महीने में निजामुद्दीन मरकज में हजारों की संख्या में तबलीगी जमात के सदस्य एकत्र हुए। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि देश में 4291जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जो भारत के कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का 29.8 फीसदी हैं।

इनकी वजह से 23 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश कोरोना से प्रभावित हैं। ये सिर्फ अभी तक पॉजिटिव पाए गए मरीज हैं। सैकड़ों जमाती क्वारंटीन सेंटरों में रह रहे हैं, इनके भी संक्रमित होने की आशंका है।

कई ऑडियो संदेश दे चुका साद
जमातियों का मुखिया मौलाना साद अब तक कई ऑडियो संदेश जारी कर चुका है। कभी खुद को बेगुनाह साबित करने लगता है तो कभी जमातियों को उनका कर्तव्य याद दिलाने लगता है।

मौलाना साद क्राइम ब्रांच के दो नोटिस का जवाब भेज चुका है। वह जांच अधिकारी को एफआईआर की कॉपी सौंपने और बाद में जोड़ी धाराओं की जानकारी हासिल करने के लिए एक लेटर लिख चुका हैं।