
शिक्षक दिवस: पीएम मोदी, राष्ट्रपति कोविंद ने दी पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्ण को श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। आज शिक्षक दिवस है। पूरे देश में शिक्षक दिवस की धूम हैं। सभी लोग उनके लोगों को शुभकामनाएं दे रहे हैं जो उनके जीवन में गुरु रहे हैं। वहीं पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने भी देश की जनता को शिक्षक दिवस की शुभकामनाए दीं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि उनके जन्मदिवस को देशभर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
'राधाकृष्णन एक अनुकरणीय शिक्षक थे'
राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर कहा,"शिक्षक दिवस पर मैं डॉ. एस. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और हमारे देश के सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हमारे महान गुरु हमें एक राष्ट्र और ज्ञान, शांति और स्दभाव से भरे दुनिया के निर्माण में सहायता और मार्गदर्शन कर करते रहें।" राधाकृष्णन एक अनुकरणीय शिक्षक, दार्शनिक, विद्वान और राजनेता थे।इस अवसर पर शिक्षण समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने कहा, "शिक्षक युवा दिमाग को आकार देने और हमारे देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम करते हैं।" उन्होंने कहा, "हम हमारे पूर्व राष्ट्रपति और अपने आप में एक प्रतिष्ठित शिक्षक डॉ. राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर नमन करते हैं।
शिक्षक राष्ट्र का निर्माण करते हैं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए अपने ट्वीट में कहा- शिक्षक दिवस के इस विशेष अवसर पर देश के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं। शिक्षक ही युवाओं को आकार प्रदान करके एक राष्ट्र का निर्माण करते हैं। देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर हम श्रद्धावनत हैं। वहीं इससे पहले पीएम मोदी ने मंगलवार को नेशनल टीचर अवॉर्ड विजेताओं से बात। शिक्षक दिवस की पूर्वसंध्या पर प्रधानमंत्री ने देश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के प्रयासों के लिए पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों को बधाई दी।
Updated on:
5 Sep 2018, 1:26 PM IST
Published on:
5 Sep 2018, 12:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.