23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या का आरोप, सास राबड़ी देवी और ननद मीसा करती हैं प्रताड़ित

तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या का आरोप, सास राबड़ी देवी और ननद मीसा करती हैं प्रताड़ित

सास राबड़ी देवी और ननद मीसा पर लगाया आरोप कुछ दिन पहले घर से रोती निकलतीं दिखीं थी ऐश्वर्या बीते साल से चल रहा है तेज प्रताप-ऐश्वर्या के बीच विवाद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 29 Sep 2019, 6:26 PM IST

तेज-ऐश्वर्या (फाइल फोटो)

तेज-ऐश्वर्या (फाइल फोटो)

पटना। पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के घर की मुश्किलें खत्म होती नजर नहीं आ रही हैं। पहलेे से ही उनके बड़े बेटे और प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव और पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच चल रहा विवाद थम नहीं रहा था, कि अब एक नई जानकारी सामने आई है। ऐश्वर्या ने अपनी सास और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और ननद मीसा भारती के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

ऐश्वर्या का आरोप है कि उन्हें इतना प्रताड़ित करते हैं कि खाना भी नहीं दिया जाता। ऐश्वर्या ने कहा, "मुझे रसोई में भी नहीं जाने दिया जाता है। इसलिए मेरा खाना मायके से आया है। यह खाना भी मुझे खुद ही लेना पड़ता है। परिवार का कोई भी व्यक्ति यह खाना बाहर से अंदर तक लेकर भी नहीं आता है।"

देशभर में लागू होगा केवल एक हेल्पलाइन नंबर 112

हालांकि ऐश्वर्या राय ने आगे कहा कि उन्हें अपने ससुर लालू प्रसाद यादव पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि उनके ससुर (लालू) यहां पर नहीं है। अगर उनके ससुर वहां पर होते तो हालात ठीक कर देते।

गौरतलब है कि लालू यादव को चारा घोटाला मामले में सजा सुनाई गई है और फिलहाल रिम्स अस्पताल में वह भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।

साइबर बुलिंगः सोशल मीडिया पर किसी को किया परेशान, पहुंच जाएंगे सलाखों के पीछे

बता दें कि बीते साल से तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच विवाद छिड़ा हुआ है। दोनों ही तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर चुके हैं। मामले की सुनवाई पटना की अदालत में चल रही है।

बीते 13 सितंबर को सामने आए एक वीडियो में ऐश्वर्या रोते हुए अपनी सास राबड़ी देवी के घर से बाहर निकलती दिखाई दी थीं।