28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / तेलंगाना: बस के ब्रेक फेल होने से दर्दनाक हादसा, 45 की मौत व 20 घायल, 5-5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान

तेलंगाना: बस के ब्रेक फेल होने से दर्दनाक हादसा, 45 की मौत व 20 घायल, 5-5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान

राज्य संचालित आरटीसी बस कोंडा कट्टू की ओर जा रही थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 11 Sep 2018, 2:54 PM IST

BUS

तेलंगाना: ब्रेक फेल होने से हुआ बड़ा सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत और 20 घायल

तेलंगाना। मंगलवार को तेलंगाना में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। यहां पर कोंडा कट्टू जिले में एक बस पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्घटना में मरने वालों का आंकड़ा 45 पहुंच चुका है। वहीं इस दर्दनाक हादसे में करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या में इजाफा होने की आशंका है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक राज्य द्रवारा संचालित आरटीसी बस कोंडा कट्टू जा रही है। इसी दौरान बस बेकाबू हो गई और पलट गई। बस में सवार दस मुसाफिरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बस में से लोगों को बाहर निकाला

हिमाचल के ऊना में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 3 की मौत, 45 घायल

आंजनेय स्वामी के दर्शन को जा रहे थे लोग

बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकतर यात्री स्थानीय आंजनेय स्वामी के दर्शन के लिए जा रहे थे। घाट उतरने के दौरान बस के ब्रेक फेल हो गए, जिस कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया है कि बस पलटने से दस लोगों की जान घटनास्थल पर ही चली गईं। बस में कुल 60 यात्री सवार थे। सभी घायलों को नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दस से अधिक लोगों हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की संख्या का आंकड़ा बढ़ सकता है।

पांच-पांच लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान

मीडिया से बात करते हुए परिवहन मंत्री महेंद्र रेड्डी ने इस भीषण हादसे में 34 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि मरने वालों में महिला और कई बच्चे शामिल है। परिवहन मंत्री कई आरटीसी अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं। वहीं राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवज़ा देने की घोषणा की भी की है। बता दें कि कोंडा कट्टूम में हनुमान मंदिर है जहां पर शनिवार और मंगलवार को भारी संख्या श्रद्धालू पहुंचते हैं।