नई दिल्ली। केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच शुक्रवार को 11वें दौर की बातचीत 12 बजे विज्ञान भवन में होगी। बैठक के पहले किसान संगठनों की ओ से दबाव बढ़ाने के लिए यह चेतावनी दी गई है कि वे 26 जनवरी को लाल किला से इंडिया गेट तक ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। किसानों के इस रुख से विवाद समाधान का मामला एक बार फिर अधर में लटक गया है।