वहीं देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1,573 नए कोरोनो वायरस मामले आए और 37 लोगों की मौत हुई। दिल्ली 1,12,494 मामलों और 3,371 मौतों के साथ देश में तीसरे स्थान पर है। 10 हजार से अधिक मामलों वाले राज्यों में गुजरात (41,820), उत्तर प्रदेश (36,476), राजस्थान (24,392), मध्य प्रदेश (17,632), पश्चिम बंगाल (30,013), हरियाणा (21,240), कर्नाटक (38,843), आंध्र प्रदेश (29,168), तेलंगाना (34,671), असम (16,071), और बिहार (16,642) शामिल हैं।