4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस मंदिर में पंडित नहीं बल्कि खुद नाग देवता करते हैं भगवान शिव की पूजा

शिवलिंग की पूजा करता है सांप
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ravi Gupta

•

Updated: 16 Feb 2018, 9:48 AM IST

snake,Agra,Temple,Lord Shiva,unique,Shiva temple,miracle,naagdev mandir,

भारत एक धार्मिक देश हैं। जहां ऐसे कई चमत्कार होते हैं कि आप भी सोच में पड़ जाएं। आस्था के केंद्र भारत में कई धार्मिक स्थल है। इन धार्मिक स्थलों की अलग-अलग मान्याताएं और चमत्कार हैं। कुछ मंदिर तो ऐसे हैं जो अपनी विशेष पूजा के लिए ही दुनिया में मशहूर हैं। आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे जिसमें कोई पंडित या पुजारी नहीं बल्कि खुद एक सांप शिवलिंग की पूजा करता है।

इस अनोखे चमत्कार को देखने के लिए इस मंदिर में लाखों टूरिस्ट आते हैं। यह मंदिर सलेमाबाद गांव में हैं। इस प्राचीन मंदिर में एक सांप शिवलिंग की पूजा करने के लिए रोज आता है। ऐसा कहते हैं कि वो इस मंदिर में तकरीबन 5 घंटे रूकता है। यह नाग सुबह तकरीबन 10 बजे के आसपास आता है और दिन में 3 बजे के आसपास चला जाता है। तसल्ली से भगवान की पूजा करता है। वह सब चीजें करता है, जो एक मंदिर में पुजारी करता है। वैज्ञानिक भी इस खोज को अभी तक नहीं जान पाएं हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है।

कई लोग मंदिर में नाग के दर्शन करने आते हैं। लोगों को मंदिर में नाग से डर नहीं लगता क्योंकि वह किसी को कुछ कहता नहीं है। ऐसा कहते हैं कि इस मंदिर में भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हालांकि जब नाग यहां प्रवेश करता है, तब मंदिर के द्वार बंद कर दिए जाते हैं।