20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, हाइवे जाम

एक घंटे तक पुलिस के नहीं पहुंचने पर गुस्साए परिजन तथा राहगीरों ने आगरा ग्वालियर रोड को जाम कर दिया।
2 min read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Feb 15, 2018

n Agra Gwalior Highway

आगरा।आगरा ग्वालियर रोड स्थित रोहता पर गुरूवार सुबह बाइक ने सड़क पर चल रहे वृद्ध को टक्कर मार दी, इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए जाते समय वृद्ध ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौके से बाइक सवार भाग गया। राहगीरों ने बाइक का नम्बर नोट कर लिया। मौके पर परिजन भी आ गए। एक घंटे तक पुलिस के नहीं पहुंचने पर गुस्साए परिजन तथा राहगीरों ने आगरा ग्वालियर रोड को जाम कर दिया। हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।


पुलिस के न पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश

थाना सदर के रोहता बाग निवासी विशम्भर दयाल शर्मा 75 वर्ष पुत्र कालीचरन शर्मा गुरूवार सुबह 11:30 बजे घर से निकले। इसी दौरान आगरा ग्वालियर रोड पर आगरा की तरफ से आई बाइक ने उनको टक्कर मार दी। इससे वे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीर उसे इलाज के लिए आगरा ले जा रहे थे। तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौके से बाइक सवार बाइक को लेकर भाग गया। लेकिन राहगीरों ने उसकी बाइक का नम्बर नोट कर लिया। सूचना पर परिजन भी आ गए। उन्होंने घटना की जानकारी 100 नम्बर पर दी। आरोप है कि सूचना देने के एक घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।


घंटों लगा रहा जाम

गुस्साए परिजन तथा राहगीरों ने आगरा ग्वालियर हाइवे पर शव को रखकर जाम कर दिया। हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से जाम खोलने के लिए बोला। इस पर परिजन पुलिस से भिड़ गए। परिजनों ने जाम खोलने से मना कर दिया। इससे सदर पुलिस के होश उड़ गए। वह स्थिति को संभालने में जुट गई। काफी देर के बाद पुलिस ने परिजनों को एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। एक घंटे बाद रोड चालू हुआ। जिसमें राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग