19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोटबंदी: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कार से 47 लाख रुपए पुराने नोट बरामद

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की पुलिस ने सोमवार को एक कार से महाराष्ट्र से अमरावती ले जाए जा रहे 47 लाख रुपए मूल्य के 500-1,000 रुपए के पुराने नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने कार से नकदी बरामद होने की सूचना आयकर विभाग को दे दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
old currency

old currency

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की पुलिस ने सोमवार को एक कार से महाराष्ट्र से अमरावती ले जाए जा रहे 47 लाख रुपए मूल्य के 500-1,000 रुपए के पुराने नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने कार से नकदी बरामद होने की सूचना आयकर विभाग को दे दी है।

पुलिस अधीक्षक जे. के. पाठक ने बताया कि सोमवार को मोहगांव की पुलिस को कार के जरिए नकदी ले जाने की सूचना मिली। इसी आधार पर एक इंडिगो कार की तलाशी ली गई और उसमें रखे बैगों में 500-1,000 के नोट मिले, जिनकी कुल राशि 47 लाख रुपए है।

पाठक के अनुसार, छिंदवाड़ा निवासी गोविंद यह रकम महाराष्ट्र सेअमरावती बदलने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने पुराने नोट बरामद किए जाने की सूचना आयकर विभाग को दे दी है।

गौरतलब है देश में 500-1,000 रुपए के नोट अमान्य किए जाने के बाद एक तरफ इन नोटों को बदलवाने बैंकों और डाकघरों के बाहर लंबी कतारें लगी है, वहीं एटीएम के बाहर भी लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

राज्य

ट्रेंडिंग