3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली एनसीआर में होगी हल्की बरसात, 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

16 राज्यों के लिए भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 13 Aug 2018, 8:26 AM IST

Rain

दिल्ली एनसीआर में जमकर बरसेंगे मेघ, 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

नई दिल्ली। देश के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश ने जहां मौसम सुहावना हुआ पड़ा है, वहीं कई इलाके ऐसे भी हैं जहां बाढ़ का कहर जारी है। इस बीच 16 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

16 राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

राष्ट्रीय आपदा प्रबंध प्राधिकरण ने मीडिया ( NDMA) ने जिन 16 राज्यों में अगले दो दिन तक भीषण बारिश की चेतावनी जारी की है। जिन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ, झारखंड, ओडिशा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय आंध्रप्रदेश, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल हैं। बता दें कि केरल में पहले ही कुदरत का कहर बरस रहा है। बाढ़ से यहां हालात खराब हो गए हैं। भारी बारिश और बाढ़ के कारण 7 राज्यों में इस मानसून सीजन में अभी तक 718 लोगों की जान जा चुकी है।

दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश की उम्मीद

मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने अगले 24 घंटों के दौरान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर पंजाब, उत्तर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तरपूर्वी राज्य, पूर्वी मध्य प्रदेश के हिस्सों, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी तट पर मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद जताई है। वहीं जम्मू-कश्मीर, शेष हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, झारखंड, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में तमिलनाडु और गुजरात के कुछ स्थानों के साथ हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। बता दें कि सोमवार सुबह को दिल्ली एनसीआर में बारिश की छीटें पड़ी हैं।

इन हिस्सों पर जमकर बरसे मेघा

पिछले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर काफी भारी बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर पंजाब, उत्तर हरियाणा, पूर्वोत्तर राज्यों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, कोकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में भारी बारिश हुई।जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, झारखंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। गुजरात, मध्य प्रदेश, दक्षिण उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार कर्नाटक और तमिलनाडु के हिस्सों में हल्की बारिश हुई। बता दें कि रविवार को तेलंगाना का रामगुंडम देश का सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान रहा। यहाँ 265 मिलिमीटर बारिश दर्ज की गई।