4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका-चीन के बीच छिड़ा व्यापार युद्घ, चीन ने किया करारा जवाब देने का ऐलान

अमरीका और चीन के बीच व्यापार युद्घ छिड़ गया है। अमरीका ने 34 अरब डॉलर के सामान पर आयात शुल्क लगा दिया है।

2 min read
Google source verification
US-China

अमरीका-चीन के बीच छिड़ा व्यापार युद्घ, चीन ने किया करारा जवाब देने का ऐलान

वाशिंगटन। अमरीका और चीन के बीच युद्ध छिड़ गया है, लेकिन यह युद्ध सीमा पर नहीं और ना ही गोलियों और बम का है। यह युद्घ व्यापार का है। अमरीका और चीन के बीच शुक्रवार को आधिकारिक रूप से व्यापारीक युद्ध शुरू हो गया है। बता दें कि अमरीका ने चीन के 34 अरब डॉलर के सामान पर आयात शुल्क लगा दिया है।

यह भी पढे़ें-रणदीप सुरजेवाला: फेक न्यूज फैक्ट्री पर तुरंत कार्रवाई करे मोदी सरकार

12 बजे से प्रभाव में आ गया आयात शुल्क

वहीं, ट्रंप प्रशासन की तरफ से आयात शुल्क लगाए जाने पर चीन में काफी गुस्सा। चीन की राजधानी बीजिंग ने इसका मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही है। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, चीन पर यह आयात शुल्क रात 12 बजे से ही शुरू हो गया है।

चीन ने कहा कि देंगे मुंहतोड़ जवाब

वहीं, आयात शुल्क के लागू होते ही चीन के वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि हमने पहला वार नहीं करने का वादा किया था, लेकिन अब देश और लोगों की भलाई के लिए अमरीका के इस वार का मुंहतोड़ जवाब देंगे।'

25 फीसदी का आयात शुल्क लगा

बता दें कि अमरीका ने चीन के औद्योगिक मशीनकरी, मेडिकल उपकरण और ऑटो पार्ट्स जैसे कई चीनी उत्पादों पर 25 फीसदी का आयात शुल्क लगाया है। ट्रंप ने गुरुवार का जारी बयान में अपने फैसले से पीछे ना हटने की बात कही है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि लगभग 500 अरब डॉलर के चीनी सामान पर ये शुल्क लगाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें-प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, शेयर की तस्वीरें

लुढ़का चीनी शेयर बाजार

ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'अभी 34 अरब डॉलर पर आयात शुल्क लगा है। अगले दो सप्ताह में 16 अरब और डॉलर पर आयात पर शुल्क लगेगा।' वहीं, अमरीका द्वारा उठाए गए इस कदम से चीनी शेयर बाजार में लुढ़क गया। शंघाई कंपोजिट सूचकांक 1.1 फीसदी तक गिर गया है।