
ऑपरेशन ऑल आउट: सेना ने उस घर को ही उड़ा दिया जिसमें छिपे थे पाकिस्तानी आतंकवादी
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार की शाम आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकियों के एक घर को अपना ढाल बनाकर सेना पर हमला कर रहे थे। काफी देर तक चले मुठभेड़ के बाद सेना ने उस घर को ही उड़ा दिया।
घात लगाए आतंकियों ने किया हमला
मंगलवार की शाम त्राल के हयाना स्थित एक घर में छिपे आतंकवादियों के एक समूह के बारे में खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल, केद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), राज्य पुलिस के विशेष अभियान दस्ते ने पुलवामा के त्राल क्षेत्र को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया।सुरक्षा बलों ने जैसे ही क्षेत्र का घेराव शुरू किया, वहां घात लगाकर बैठे आतंकवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों तरफ से मुठभेड़ शुरू हो गई।
सेना ने उड़ा दिया आतंकी का घर
घर में छिपे आतंकियों की संख्या और उनके पास कितनी मात्रा में हथियार है, इसका कोई अनुमान सेना को नहीं था। काफी देर तक चली मुठभेड़ के बाद सेना ने आतंकियों के ठिकाने को ही बर्बाद करने का फैसला किया और मकान उड़ा दिया। खबर है कि आतंकी जिस घर में छिपे थे वो आतंकी आकीब हानीस का था। जिसे पिछले साल सेना ने एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था।
मुठभेड़ में मारे गए जैश के तीन आतंकी
आतंकियों के ठिकाने का बर्बाद करने का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक मैदान में बने मकान को सेना के जवान मकान उड़ाते दिख रहे हैं। हालांकि इस वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जम्मू कश्मीर के डीजीपी ने देर रात ट्वीट कर बाताया कि इस मुठभेड़ ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 3 खूंखार आतंकवादी मारे गए हैं। तीनों के शव भी बरामद हो गए हैं।
सुरक्षाबलों पर पथराव
रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त ये मुठभेड़ चल रही थी इलाके में प्रदर्शन शुरू हो गया और कुछ लोगों ने पथराव कर अभियान में व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश की। सुरक्षाबलों ने प्रदर्शकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। घाटी के आतंकवादियों के सफाए के लिए सेना ऑपरेशन ऑल आउट चल रही है। इसके तहत बड़ी संख्या में आतंकी मारे भी जा रहे हैं। इसके बावजूद हमले और पत्थरबाजी की घटनाएं जारी हैं।
Published on:
20 Jun 2018, 8:15 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.