नई दिल्ली। लॉकडाउन ( Lockdown ) के बीच कोरोना वायरस महामारी ( Coronavirus Pandemic ) से फ्रंटलाइन पर जूझ रहे डॉक्टर्स वेतन में कटौती ( Salary Cut ) के फैसले से हैरान हैं। उद्धव सरकार के इस फैसले पर डॉक्टरों ने निराशा जताई है। साथ ही कहा है कि इससे डॉक्टरों का मनोबल गिरेगा और उनके काम पर असर पड़ेगा।