वहीं, सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक और दूसरे कार्यक्रमों की 21 सितंबर से अनुमति होगी। हालांकि इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल और पर्याप्त एहतियात बरतना अनिवार्य होगा। इसके इस तरह के कार्यक्रमों में 100 से ज्यादा व्यक्ति शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा 21 सितंबर से ही ओपन एयर थिअटर्स को खोले जाने की इजाजत रहेगी।