24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, 26 जुलाई से 100 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी मेट्रो और DTC बसें

केजरीवाल सरकार ने पहले से जारी कोविड प्रतिबंधों में थोड़ी ढील दी है। दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बस 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगे। जबकि सिनेमा हॉल, थिएटर और मल्टीप्लेक्स भी 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे। इसके अलावा अंतिम संस्कार और शादी समारोह में भी 100 लोग शामिल हो सकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 24 Jul 2021, 8:30 PM IST

delhi_metro.jpg

Unlock: Delhi Metro and DTC Buses To Run With 100% Capacity From July 26

नई दिल्ली। कोरोना संकट की वजह से दिल्ली में मेट्रो का संचालन 50 फीसदी के साथ चलाई जा रही थी, लेकिन अब एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो अपने पुराने अंदाज में नजर आएगी। दरअसल, दिल्ली सरकार ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करते हुए 100 फीसदी क्षमता के साथ मेट्रो का संचालन करने की इजाजत दे दी है।

दिल्ली सरकार के आदेशानुसार, 26 जुलाई से 100 फीसदी क्षमता के साथ मेट्रो का संचालन किया जाएगा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग समेत कोविड के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

इन प्रतिबंधों में मिली छूट

दिल्ली सरकार ने कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट को देखते हुए अनलॉक की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को फिर से कुछ बड़ी घोषणाएं की। सरकार ने दिल्ली मेट्रो के साथ-साथ 100 फीसदी क्षमता के साथ डीटीसी बसों और कलस्टर बसों को चलाने की इजाजत दे दी है।

यह भी पढ़ें :- सोमवार से मेट्रो सेवाएं शुरू, स्मार्ट कार्ड के साथ टोकन से भी कर सकेंगे यात्रा: DMRC

इसके अलावा 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघर, थियेटर, मल्टीप्लेक्स भी खुलेंगे। इसके अलावा शादी समारोहों और अंतिम संस्कार में अब 50 की जगह 100 मेहमान शामिल हो पाएंगे। साथ ही सरकार ने कुछ शर्तों के साथ स्पा को खोलने की भी इजाजत दे दी है। इसी तरह रेस्टोरेंट में भी अब लोग 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।

स्कूल खोलने पर अंतिम फैसला बाकी

दिल्ली सरकार ने कोविड के कम होते केस को देखते हुए बाजार समेत अन्य चीजों को खोलने की इजाजत दे दी है। लेकिन स्कूल खोलने को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। हालांकि, कई राज्यों में स्कूल खुल चुके हैं और कई राज्यों ने जुलाई के आखिरी और अगस्त में खोलने का फैसला लिया है।

बता दें कि दिल्ली ने पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई, जबकि कोरोना के 66 नए मामले दर्ज किए। वहीं, 52 लोग स्वस्थ हुए। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड की वजह से अब तक 14,35,720 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 25,040 लोगों की मौत हो चुकी है।