नई दिल्ली। भारतीय नौसेना की ताकत एक बार फिर बढ़ गई है। इंडियन नेवी के बेड़े में खास हेलीकॉप्टर्स शामिल हुए हैं। अमेरिकी नौसेना ने भारतीय नौसेना को पहले दो एमएच-60 आर मल्टी रोल हेलीकॉप्टर्स (MH-60 R Helicopter) सौंपे हैं। यह हेलीकॉप्टर्स 16 जुलाई को सैनडियागो में हुए समारोह में अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू को सौंपे गए। इससे भारतीय नौसेना की ताकत में बड़ा इजाफा होगा। ये हेलीकॉप्टर सभी मौसमों में काम करने की क्षमता रखते है।