25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / उत्तराखंड: भाजपा विधायक का विवादित बयान, ‘लव जिहाद’ के खिलाफ चलाएंगे ‘लव क्रांति’ अभियान

उत्तराखंड: भाजपा विधायक का विवादित बयान, ‘लव जिहाद’ के खिलाफ चलाएंगे ‘लव क्रांति’ अभियान

उत्तराखंड के लक्सर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने विवादित बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 5 Oct 2018, 4:25 PM IST

उत्तराखंड: भाजपा विधायक का विवादित बयान, 'लव जिहाद' के खिलाफ चलाएंगे 'लव क्रांति’ अभियान

VIDEO: मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर सुब्रमण्यन स्वामी ने कांग्रेस पर किया तीखा प्रहार

देहरादून। महाराष्ट्र से भाजपा विधायक राम कदम के बाद अब उत्तराखंड के लक्सर विधानसभा सीट से भाजपा के एक और विधायक ने विवादित बयान दिया है। विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि वह अपनी विधानसभा क्षेत्र में बहुत जल्द 'लव क्रांति' अभियान की शुरूआत करने जा रहे हैं। इस अभियान में वे 500 युवाओं की मदद करेंगे, जो मुस्लिम समुदाय की लड़कियों से प्यार करते हैं और उनसे शादी करना चाहते हैं। विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि यह 'लव क्रांति' लव जिहाद के खिलाफ होगा, जिसमें मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों से शादी करते हैं। बता दें कि इससे पहले भाजपा विधायक राम कदम ने विवाद बयान देते हुए कहा था कि जो कोई भी लड़का किसी लड़की से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है तो वे लड़की को भगाने में उसकी मदद करेंगे।

भाजपा विधायक का मुसलिम नेताओं पर आरोप

आपको बता दें कि भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि मुस्लिम समुदाय के नेता लव जिहाद को सपोर्ट करते हैं। इसलिए अब हमसब लव जिहाद के खिलाफ लव क्रांति चलाएंगे। विधायक ने आगे कहा कि उनके पास कई ऐसे माता-पिता आए औऱ शिकायत की है कि उनकी बेटियां लव जिहाद का शिकार हुई हैं। जिसके बाद उन्होंने फैसला किया है कि अब प्रदेश में हिन्दू बेटियों को बचाने के लिए 'लव क्रांति' करेंगे। बता दें कि इससे पहले भी विधायक संजय गुप्ता विवादित बयान दे चुके हैं। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया था।

लव जिहाद के विरोध में अगले हफ्ते से VHP 'एंटी लव जिहाद कैंपेन' की करेगी शुरुआत

सीएम को इस कैंपने के बारे में नहीं है जानकारी

आपको बता दें कि विधायक संजय गुप्ता की ओर से शुरू किए जा रहे 'लव क्रांति’ अभियान के बारे में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को कोई जानकारी नहीं है। हालांकु उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है कि प्रदेश में नाम बदलकर और पहचान छिपाकर शादी करने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि इस अभियान को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा सरकार की तीखी आलोचना की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि चूंकि अब चुनाव आने वाले हैं तो भाजपा लव जिहाद और लव क्रांति के नाम पर जनता को भ्रमित करना चाहती है। असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है और वोटों का धुर्वीकरण करना चाहती है। उन्होंने सीधे-सीधे आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भी विधायक के इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं।