नई दिल्ली। उत्तराखंड के पौड़ी से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में 45 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिली है कि यह बस बमणीकोण से धूमाकोट आ रही थी। तभी बस का संतुलन बिगड़ और वह 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिली ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को खाई से निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया जा रहा है।