2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तराखंड: ‘फटी जीन्स’ के बाद CM रावत ने फिर दिया विवादित बयान, बोले- 20 बच्चे पैदा किए होते तो ज्यादा राशन मिलता

सीएम तीरथ सिंह रावत ने रामनगर में अंतरराष्ट्रीय वानिकी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि अधिक बच्चे पैदा किए होते तो अधिक राशन मिलता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 21 Mar 2021, 6:01 PM IST

tirath-singh-rawat.jpeg

Uttarakhand CM Tirath Singh Rawat Controversial Statement On Ration Distribution

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सीएम बनने के एक सप्ताह बाद से अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। पहले लड़कियों के ‘फटी जींस’ पहनने को लेकर दिए अपने बयान से विवादों में घिरे सीएम रावत अब एक और बयान के लिए घिर गए हैं।

दरअसल, सीएम तीरथ सिंह रावत ने रविवार को एक बयान में कहा कि अधिक बच्चे पैदा किए होते तो अधिक राशन मिलता। उन्होंने यह बयान रामनगर में अंतरराष्ट्रीय वानिकी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए दिया है। सीएम रावत ने लॉकडाउन के दौरान सरकार की ओर से लोगों को दिए गए राशन के संबंध में यह बयान दिया है।

यह भी पढ़ें :- क्या उत्तराखंड CM तीरथ सिंह रावत की बेटी पहनती हैं फटी हुई जींस? जानिए सच्चाई

उन्होंने कहा कि लोगों में इस बात का जलन होने लगा है कि दो सदस्यों वाले परिवार को 10 किलो राशऩ (चावल) और 20 सदस्यों वाले परिवार को एक क्विंटल अनाज क्यों दिए गए?.. भैया अब इसमें दोष किसका है.. उसने 20 पैदा किए हैं और आपने दो पैदा किए हैं.. अब जलन क्यों कर रहे हैं.. जब पैदा करने का समय था तब दो किए.. 20 क्यों नहीं किए.. 20 पैदा किए होते तो अधिक राशन मिलता..। हालांकि सीएम रावत ने अपने इस बयान में किसी भी जाति और धर्म का नाम नहीं लिया। इस बयान के बाद वे विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। बता दें कि अपने भाषण में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक तथ्यात्मक गलती करते हुए कहा कि भारत 200 वर्षों तक अमरीका का गुलाम रहा है।

‘फटी जींस’ पहनने को लेकर दे चुके हैं बयान

आपको बता दें कि सीएम बनने के बाद सीएम तीरथ सिंह रावत ने एक बयान में लड़कियों के फटी जींस पहनने को लेकर सवाल उठाए थे, जिसके बाद से वे विरोधियों के निशाने पर आ गए। उनके बयान का दूसरा वीडियो गुरुवार को सामने आया, जिसमें वे श्रीनगर के कॉलेज का किस्सा सुनाते हुए लड़कियों के शॉर्टस पर टिप्पणी करते सुनाई दे रहे हैं। इससे पहले उन्होंने महिलाओं के ‘फटी जींस’ पहनने को लेकर टिप्पणी की थी।

हालांकि, इसपर विरोध बढ़ता देख उनकी पत्नी डॉ. रश्मि रावत ने मोर्चा संभाला और उनका बचाव किया। तीरथ सिंह के बचाव में एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि तीरथ ने जिस संदर्भ में यह बात कही है, उसका गलत मतलब निकाला गया है। उनके अनुसार, सिर्फ एक शब्द को पकड़कर विपक्षियों ने मुद्दा बना लिया है।

यह भी पढ़ें :- सीएम तीरथ सिंह रावत को अमिताभ बच्चन की नातिन ने दिया जवाब, बोलीं- 'महिलाओं के कपड़ें नहीं बदलिए सोच'

आपको बता दें कि सीएम तीरथ सिंह ने कहा था कि आज कल के युवा घुटनों पर फटी पैंट पहनकर खुद को बड़े बाप का बेटा समझते हैं। ऐसे फैशन में लड़कियां भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक हवाई यात्रा का जिक्र करते हुए एक महिला सहयात्री की रिप्ड जींस को लेकर भी टिप्पणी की। जिसपर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने विरोध जताया और इसे महिलाओं का अपमाना बताया। इससे पहले तीरथ सिंह ने हरिद्वार में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान कृष्ण और राम से की थी। उन्होंने कहा था कि एक दिन ऐसा आएगा जब लोग पीएम मोदी की पूजा करेंगे।