Earthquake Alert App लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड, एडवांस में मिलेगी भूकंप की जानकारी
नई दिल्लीPublished: Aug 05, 2021 05:22:44 pm
Earthquake Alert App: उत्तराखंड भूकंप अलर्ट ऐप की मदद से लोगों को भूकंप की चेतावनी एडवांस में मिलेगी। इस ऐप के जरिए लोगों की लोकेशन प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।


Earthquake (file photo)
देहरादून। भूकंप से संभावित नुकसान को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने भूकंप अलर्ट ऐप ( Earthquake alert App ) लॉन्च किया है। उत्तराखंड भूकंप अलर्ट ऐप लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इस ऐप की शुरुआत से जन सुरक्षा के काम में शासन और प्रशासन को मदद मिलेगी। इस ऐप की सहायता से भूकंप आने की चेतावनी लोगों को एडवांस में मिलेगी। इतना ही नहीं, भूकंप के दौरान ऐप के जरिए लोगों की लोकेशन प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।