16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तराखंड : भारी बारिश के बीच यमुनोत्री धाम यात्रा रुकी, प्रशासन ने जारी किया निर्देश

उत्तराखंड के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते चार धाम की यमुनोत्री धाम की यात्रा रुक गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 18 Jul 2018, 1:29 PM IST

 Yamunotri Dham

उत्तराखंड : भारी बारिश के बीच यमुनोत्री धाम यात्रा रुकी, प्रशासन ने जारी किया निर्देश

नई दिल्ली। उत्तराखंड के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही है। भारी बारिश के चलते चार धाम की यमुनोत्री धाम की यात्रा रुक गई है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले 48 घंटे यानी शुक्रवार तक बारीश होने की आशंका जताई है। बारिश की आशंका के मुद्देनजर जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वालों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाए जाने के निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें-ईरानी पेट्रोलियम मंत्री बिजान नामदार ने ओपेक को तेल उत्पादन बढ़ाने को लेकर चेताया

भारी बारिश और भूस्खलन से नुकसान

एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि यमुनोत्री के पास बादल फटने की ख़बर है। बादल फटने से यात्रा रुकी हुई है। वहीं अऩ्य अधिकारियों ने हालांकि, बादल फटने की बात से इनकार किया है। उनका कहा कि क्षेत्र में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें-बिहार : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, शव कमरे में दफनाया और सो गई

'तप्त कुंड' को पहुंचा नुकसान

अधिकारी ने बताया बारिश की वजह से सड़क से जुड़े दो पैदल यात्री पुल बह गए हैं, जबकि काली कमली धर्मशाला और आसपास के दुकानों के पास भारी जलभराव हो गया है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लगातार बारिश और बादल फटने से गर्म पानी के जल स्रोत 'तप्त कुंड' को नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें-अमरीका में दो छोटे विमानों की आपस में टक्कर, तीन की मौत

यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

उत्तरकाशी के जिला मजिस्ट्रेट आशीष चौहान ने कहा कि मुख्य मंदिर सुरक्षित है। यात्रा में मुख्य रूप से शामिल करीब पांच दर्जन श्रद्धालुओं और पुजारियों को जानकी चट्टी में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, जिला पुलिस, प्रशासन और राज्य आपदा मोचन बल के अधिकारी क्षेत्र में पहुंच गए हैं।