रमेश कुमार के अनुसार पहले सप्ताह में प्रत्येक दिन दो हजार श्रद्धालुओं की लिमिट रखी गई है। इनमें से 10 तीर्थी यात्री बाहरी और शेष 1900 जम्मू और कश्मीर के होंगे। उन्होंने बताया कि एक हफ्ता बाद एक फिर से वैष्णो यात्रा को लेकर समीक्षा की जाएगी, जिसके आधार पर आगे के फैसले लिए जा सकेंगे। इसके साथ ही यात्रा को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन क पंजीकरण के बाद अनुमति मिली मानी जाएग। माता के दर्शन को आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों को अपने फोन में 'आरोग्य सेतु ऐप' डाउनलोड रखना जरूरी होगा। इसके साथ फेस कवर और सोशल डिस्टेंसिंग आदि नियमों का भी पालन करना होगा। यात्रा के एंट्री प्वाइंट पर सभी तीर्थ यात्रियों की थर्मल जांच होगी। आपको बता दें कोरोना महामारी में भीड़ लगने से बचने के लिए इस बार यात्रा के लिए यात्रा पंजीकरण खिड़की को बंद रखा गया है।