नई दिल्ली। सरकार ने एक्सप्रेस वे और राजमार्गों पर स्पीड लिमिट को लेकर नए मानक तय किए हैं। विदेशों की तरह देश की सड़कों पर वाहनों की स्पीड में बढ़ोतरी की गई है। सरकार ने एक्सप्रेस वे पर चलने वाले वाहनों की गति सीमा 100 किमी से बढ़ाकर 120 किमी प्रति घंटा कर दी है। जबकि टैक्सियों के लिए अधिकतम गति 100 सौ किमी प्रति घंटे हो गई है। पहले यह 80 किमी प्रति घंटा थी।