22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व महाशक्ति अमेरिका के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाएगा भारत

तीन दिन की यात्रा पर अमेरिका जाएंगे भारतीय उप सेना प्रमुख । अमेरिकी सेना के प्रशिक्षण और उपकरण क्षमताओं को देखेगा भारत। यह दौरा 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vikas Gupta

•

Updated: 16 Oct 2020, 4:54 PM IST

विश्व महाशक्ति अमेरिका के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाएगा भारत

Deputy Chief of the Indian Army, Lieutenant General S.K. Saini

नई दिल्ली । भारतीय सेना Indian Army के उप प्रमुख Vice Chief of Indian Army लेफ्टिनेंट जनरल एस.के. सैनी Lieutenant General Satinder Kumar Saini सैन्य सहयोग बढ़ाने के लिए तीन दिनों के लिए अमेरिका जाएंगे जहां वह अपने समकक्षों से मुलाकात करेंगे। भारतीय सेना ने इस यात्रा को लेकर कहा है कि, "इस यात्रा का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग military cooperation with America को बढ़ाना है।" यह दौरा 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक है।

जानें किस लिए इंडियन आर्मी को करनी पड़ी पाक कमांडर की कब्र की मरम्मत?

अमेरिका के सैन्य उपकरण देखेगा भारत -
सैनी यूएस आर्मी पैसिफिक कमांड (यूएसएआरपीआरएसी), इंडो-पैसिफिक कमांड (इंडोपैकॉम) के आर्मी कंपोनेंट का दौरा करेंगे और अमेरिकी सेना के प्रशिक्षण और उपकरण क्षमताओं को देखने के अलावा सैन्य नेतृत्व के साथ बड़े पैमाने पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

सेना से बचने के लिए आतंकियों ने ढूंढ निकाली नई तरकीब, अब नापाक मुहिम के लिए ले रहे इसका सहारा

सैन्य उपकरण खरीद पर होगी चर्चा-
लेफ्टिनेंट जनरल एस.के. सैनी इंडोपैकॉम का भी दौरा करेंगे जहां सैन्य सहयोग के पहलुओं और सैन्य संबंधों को बढ़ावा देने के लिए उपकरण खरीद, संयुक्त अभ्यास और क्षमता निर्माण पर चर्चा की जाएगी। यह यात्रा दोनों सेनाओं के बीच ऑपरेशनल और रणनीतिक स्तर के सहयोग को और बढ़ाएगी, भारत कोविड-19 प्रतिबंधों के बावजूद अमेरिका के साथ दो संयुक्त अभ्यासों में भाग ले रहा है। संयुक्त अभ्यास में फरवरी 2021 में निर्धारित युद्ध अभ्यास और मार्च, 2021 में निर्धारित वज्र प्रहार शामिल हैं।