4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Virat – Anushka की हुई शादी, अब 21 को दिल्ली और 26 को मुंबई में पार्टी

शादी के कार्ड के अनुसार 21 दिसंबर को दिल्ली में शादी का रिसेप्शन होगा और फिर 26 दिसंबर को मुंबई में भी बड़ी पार्टी होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devesh Kumar Sharma

•

Updated: 11 Dec 2017, 11:16 PM IST

viruskawedding

virat kohli- anushka sharma wedding

नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहलीशादी के बंधन में बंध गए हैं। कप्तान कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की। शादी के लिए इटली गए विरुष्का अब मिस्टर एंड मिसेज कोहली बन कर इंडिया आएंगे। शादी के कार्ड पर छपी डेट के अनुसार 21 दिसंबर को दिल्ली में रिश्तेदारों और कुछ ख़ास मेहमानों के लिए शादी का रिसेप्शन होगा और फिर 26 दिसंबर को मुंबई में भी बड़ी पार्टी होगी, जिसमें राजनीति, क्रिकेट और फिल्मी दुनिया के सारे दिग्गज मौजूद होंगे।

सोशल मीडिया टे्रंड में छाए

शादी के बाद विरुष्का सोशल मीडिया टे्रंड में छाए रहे। दुनियाभर से कप्तान कोहली के फैंस और बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का के चाहने वाले उन्हें ट्वीट कर बधाईयां देते रहे। ट्वीटर पर #विरुष्का, #विराटअनुष्कावेडिंग, #विराटवेड्सअनुष्का जैसे हैश टेग टॉप ट्रेंड में छाए रहे। भारत से भी मीडिया, राजनीतिक, खेल और सिनेमा जगत की कई हस्तियों ने उन्हें ट्वीट कर परिणय सूत्र में बंधने की शुभकामनाएं दी। वहीं उनके फैंस उनके सफल वैवाहिक जीवन की कामना कर रहे थे।


सब्यसाची का तैयार जोड़ा पहना :

बता दें कि दो दिन पहले ही मुंबई एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा को देखा गया था। जहां वह अपने माता-पिता और बड़े भाई के साथ थी। वहीं विराट कोहली के परिवार और करीबी दोस्तों ने भी इटली की टिकट बुक कराई थी। इसके साथ ही दोनों की शादी की अटकलें तेज हो गईं थी। दोनों के बीच पिछले करीब चार साल से अफेयर चल रहा था। शादी के खास मौके को यादगार बनाने के लिए अनुष्का ने मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का तैयार किया हुआ शादी का जोड़ा पहना था। अनुष्का इस जोड़े में बेहद आकर्षक लग रही थीं।


कोहली संग दक्षिण अफ्रीका जाएंगी :

जानकारी के अनुसार शादी के बाद कप्तान विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएंगे। अटकलों के अनुसार वहां अनुष्का शर्मा भी साथ जाएंगी। शादी के बाद दोनों को ये साथ में पहला विदेश दौरा होगा। वहीं नए साल २०१८ को सेलीब्रेट करने के बाद अनुष्का जनवरी के पहले हफ्ते में भारत लौटेंगी। यहां वह शाहरुख खान के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी जबकि साथ में ही वरुण धवन के साथ अपनी अगली फिल्म ‘सुई धागा’ की तैयारी भी करनी होगी।