साऊथ अफ्रीका में हनीमून मनाएंगे विराट और अनुष्का, होगी 2 रिसेप्शन पार्टी
भारतीय क्रिकेट विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने शादी कर ली है। शादी का पूरा प्रोग्राम इटली के बेहद आलीशान रिजॉर्ट बोर्गो फिनोक्चयोतो में हुआ।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने शादी कर ली है। 11 दिसंबर को ही दोनों ने पूरे परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की सभी रश्मों को निभाते हुए शादी के बंधन में बंध गए हैं। खुद विराट और अनुष्का ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
Today we have promised each other to be bound in love for ever. We are truly blessed to share the news with you.This beautiful day will be made more special with the love and support of our family of fans & well wishers. Thank you for being such an important part of our journey. pic.twitter.com/aobTUwMNAK
— Virat Kohli (@imVkohli) December 11, 2017
खुले आसामन को फूलों से सजाया गया
रिपोर्ट के मुताबिक शादी का पूरा प्रोग्राम इटली के बेहद आलीशान रिजॉर्ट बोर्गो फिनोक्चयोतो में हुआ। शादी के कुछ ही देर बाद दोनों ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शादी अनाउंसमेंट कर दी।
Today we have promised each other to be bound in love forever. We are truly blessed to share the news with you. This beautiful day will be made more special with the love and support of our family of fans & well wishers. Thank you for being such an important part of our journey. pic.twitter.com/Scobdiqk7l
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) December 11, 2017
भारतीय परंपरा से हुई शादी
विराट और अनुष्का दोनो का परिवार भारतीय परंपरा के मुताबिक ही शादी चाहते थे। लिहाजा यह शादी सभी भारतीय रस्मों को निभाते हुए की गई है। शादी की तारीख को लेकर भी इस बात को बल मिलता है। दरअसल 14 दिसंबर से खरमास शुरु हो जा रहा है। हिंदू मान्यता के मुताबिक इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। लिहाजा शादी के लिए 11 दिसंबर का दिन चुना गया।
अनुष्का के पंडित ने कराई शादी
बता दें कि शादी की तैयारियों को लेकर विराट और अनुष्का तीन दिन पहले ही इटली रवाना हो चुके थे। यह शादी में अनुष्का शर्मा परिवार के पुरोहित ने कराई है। यह वही पंडित हैं, जिनसे मिलने पिछले साल विराट और अनुष्का देहरादून गए थे।
21 और 26 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी
भारत लौटने के बाद विराट और अनुष्का दो रिसेप्शन पार्टी करने वाले हैं। पहली पार्टी दिल्ली में होगी जबकि दूसरी मुंबई में। दोनों के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान के मुताबिक 21 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली पार्टी में राजनेता, खिलाड़ी और बिजनसमैन और अन्य हस्तियां शरीक होंगी। जबकि 26 दिसंबर को मुंबई में होने वाली रिसेप्शन पार्टी खासतौर पर फिल्मी हस्तियों के लिए आयोजित होगी।
साउथ अफ्रीका में मनाएंगे न्यू ईयर
भारत लौटने के बाद विराट और अनुष्का साउथ अफ्रीका रवाना हो जाएंगे। विराट और अनुष्का शादी के अपना पहला न्यू ईयर साउथ अफ्रीका में मनाने वाले हैं। यहां इंडिया का एक मैच भी होना है।
छुट्टी से लौटते काम पर लौटेंगे दोनों
साउथ अफ्रीका से लौटने के बाद दोनों अपने काम पर भी लौट जाएंगे। प्रवक्ता के मुताबिक जनवरी के पहले हफ्ते में ही छुट्टियों से लौटने के बाद अनुष्का शूटिंग शुरु कर देंगी।
कब शुरु हुई चर्चा
बता दें कि इस बात की चर्चा बहुत पहले से थी कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज के बाद कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से ब्रेक की मांग की है। बताया जा रहा था कि इसी ब्रेक के दौरान क्रिकेट और बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी परिणय सूत्र में बंध जाएगी।
लंबे समय से रिलेशन में है दोनों
कोहली और अनुष्का लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। बता दें कि दोनों की पहचान बचपन से है। आज के समय में दोनों अपने-अपने करियर के टॉप पर है।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Cricket News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi