आगामी 24 घंटों में बारिश का अनुमान
अगले 24 घंटों में मेघा फिर से बरसने को तैयार हैं। आगामी 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पश्चिम उत्तर प्रदेश में हलकी बारिश हो सकती हैं। पंजाब , हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में भी वर्षा से इंकार नहीं किया जा सकता। इसके अलावा, मध्य उत्तर प्रदेश पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और सुल्तानपुर जैसे मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर रहेगी। इसी तरह, बिहार , झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस समय, दरभंगा, रांची, जमशेदपुर, भुवनेश्वर जैसे शहरों में बारिश होगी।