29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / Weather Update: देश के 6 से ज्यादा राज्य शीतलहर और कोहरे की चपेट में, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather Update: देश के 6 से ज्यादा राज्य शीतलहर और कोहरे की चपेट में, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather Update कई राज्यों में बढ़ा सर्दी का सितम शीतलहर और कोहरे की चपेट में उत्तर भारत के ज्यादातर राज्य दक्षिण के तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 17 Dec 2020, 7:53 AM IST

Weather Update

शीतलहर और कोहरे की चपेट में कई राज्य

नई दिल्ली। देशभर के ज्यादातर राज्यों में मौसम का मिजाज ( weather update ) सर्द हो गया। कई राज्य शीतलहर और कोहरे की चपेट में हैं। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी तापमान तेजी से लुढ़क रहा है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD )के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को देश के 6 से ज्यादा राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा, जबकि 4 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट है।

उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में पिछले सप्ताह जम्मू कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक हुई भारी बर्फबारी के कारण ही अब मैदानी शहरों में कड़ाके की सर्दी शुरू हुई है।

महज 8 हफ्ते के बच्चे को लगेगा 16 करोड़ रुपए का इंजेक्शन, जानिए क्या है एसएमए बीमारी और क्यों है इतना महंगा इलाज

इन राज्यों में शीतलहर बढ़ाएगी ठिठुरन
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ ठंड बढ़ी है। वहीं पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली , चंडीगढ़, राजस्थान में 17 दिसंबर को कोहरे का असर रहेगा, जबकि इन्हीं इलाकों में शीतलहर चलने के भी आसार बने हुए हैं।

इसके साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों की बात करें तो यहां असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कोहरे की संभावना बनी हुई है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
आईएमडी के मुताबिक दक्षिण के राज्यों में गुरुवार को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। यहां के तटीय इलाकों आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल तमिलनाडु, पुड्डुचेरी के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं। विभाग के अनुसार अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश होने के आसार है।

टूट सकता है ठंड का रिकॉर्ड
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कुछ राज्यों में ठंड का रिकॉर्ड टूट सकता है। इनमें हरियाणा, उत्तर पश्चिम राजस्थान, दिल्ली प्रमुख रूप से शामिल हैं।

राजस्थान में गिरा पारा
तापमान गिरने से उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सो में कोहरे का असर दिखाई दे रहा है। राजस्थान के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पहाड़ी इलाके माउंट आबू में अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

चल रही बर्फीली हवाएं
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काइमेट वेदर के मुताबिक उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में बर्फीली हवाओं का दौर जारी है। पंजाब के अमृतसर में मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया जबकि उत्तर प्रदेश के विभिन्न भागों में घना कोहरा छाया रहा।

युवाओं में तेजी से बढ़ रही याबा ड्रग की डिमांड, इस देश से पहुंचता है भारत, जानिए क्या है लक्षण और कीमत

पहाड़ी इलाकों में शून्य से नीचे पहुंचा पारा
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई पहाड़ी इलाकों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। जम्मू-कश्मीर की गर्मियों की राजधानी श्रीनगर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही।

कश्मीर घाटी में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।
वहीं हिमाचल के मनाली, डलहौजी, कीलांग और कल्पा में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड के भी कई जिलों में बर्फबारी के बाद तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है।