इन राज्यों को ज्यादा करेगा प्रभावित
बंगाल की खाड़ी पर बनने वाले समुद्री तूफानों के इतिहास के आधार पर यह कहा जा सकता है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्वी भागों पर अगर चक्रवाती तूफ़ान उठता है तो यह आमतौर पर पश्चिमी तथा उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ता है और बंगाल की खाड़ी के मध्य में पहुंचने के बाद उत्तर-पश्चिमी दिशा में जाता है, जिसका लैंडफॉल आंध्र प्रदेश ओडिशा के तटों पर होता है।