बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल तक गंगा के मैदानी भागों में बारिश की गतिविधियां बढ़ीं। उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हुई। मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों, विदर्भ और तेलंगाना में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।