2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Forecast : लगातार बरसात से Gurugram की सड़कों-चौराहों ने लिया झील का रूप, लोगों को लेना पड़ा बोट सहारा

Gurugram में भारी बारिश की वजह से अंडरपास हुईं Lake में तब्दील, सड़के जलमग्न। डीएलएफ साइबर सिटी ( DLF Cyber City ) के लोग सड़क पर मोटर बोट ( Motor boat ) लेकर निकले। डीएलएफ इलाका पानी में डूबा है जबकि इस क्षेत्र में कई कॉरपोरेट कंपनियों के दफ्तर हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 20 Aug 2020, 11:46 AM IST

gurugram.jpg

डीएलएफ साइबर सिटी ( DLF Cyber City ) के लोग सड़क पर मोटर बोट ( Motor boat ) लेकर निकले।

नई दिल्ली। दिल्ली से जुड़े गुरुग्राम ( Gurugram ) में पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश ( Heavy rain ) और जलभराव ( Waterlogging ) की वजह से गुरुग्राम ( Gurugram ) का बुरा हाल है। जलभराव की वजह से गुरुग्राम के अंडरपास ( Gurugram underpass ) व सड़कें झील ( Lake ) में तब्दील हो गई हैं। जगह-जगह सड़कों पर ट्रैफिक जाम ( Traffic jam ) है। जलभराव की वजह से सड़कों पर कार और अन्य वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं।

तेज बरसात के कहर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लोग घर से निकलने के लिए मोटर बोट ( Motor boat ) का इस्तेमाल कर रहे हैं। मोटर बोट प्रशासन की मानसून से निपटने के लिए की गई तैयारियों की पोल खोल रहा है।

सोहना रोड जलमग्न

चौंकाने वाली बात यह है कि यह हाल डीएलएफ साइबर सिटी ( DLF Cyber City ) के पास की सड़क पर देखने को मिला। इस इलाके में विभिन्न कंपनियों के दफ्तर हैं। पूरा इलाका पानी में डूबा हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसा ही कुछ नजारा सोहना रोड पर दिखाई पड़ा जहां कुछ लोग जलभराव की वजह से मोटर वाली बोट का सहारा लेकर सड़क पर गुजर रहे हैं। गुरुग्राम में कई अंडरपास पूरी तरह से डूब चुके हैं।

Weather Update : लगातार बारिश से Delhi में जाम और जलभराव से बुरा हाल, 25 अगस्त तक बारिश के आसार

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया अलर्ट

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ( Gurugram Traffic Police ) ने बारिश और जलभराव को देखते हुए अलर्ट ( Alert ) जारी किया है। ट्रैफिक पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा है कि यूनिटेक साइबर पार्क के पास जलभराव की सूचना मिली है। हमारे यातायात अधिकारी ट्रैफिक के प्रवाह को सुविधाजनक बनाने के लिए मौके पर मौजूद हैं।

घर से बाहर निकलने वालों से अनुरोध है कि वो अपनी यात्रा प्लान उसी के अनुरूप निर्धारित करें। गोल्फ कोर्स रोड पर भी जलभराव की खबर हैं। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस पर भारी जाम देखा गया।

Coronavirus : 24 घंटे में रिकॉर्ड 70101 नए मामले आए सामने, 978 की मौत

अगले 4 दिनों तक बारिश के आसार

दूसरी तरफ मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में 24 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान, तापमान 25 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। यानि आगामी तीन से चार दिनों तक बारिश से निजात मिलने की उम्मीद नहीं। ऐसे में अच्छा यही होगा कि लोग घर से बाहर निकलते वक्त जरूरी सावधानी बरतें। ताकि रास्ते में जलभराव व अंडरपास में फंसने की नौबत न आए।