यहां भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के एक अधिकारी के अनुसार, शिमला और इसके आसपास के पर्यटन स्थल जैसे कुफरी, फागू और नरकंडा, कसौली, चैल, मनाली, धर्मशाला, पालमपुर और डलहौजी में पांच जनवरी तक मौसम शुष्क रह सकता है और धूप खिली रह सकती है। इसके बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना है।